*गायत्री देवांगन ही है भारतीय जनता पार्टी की सशक्त दावेदार *

रायगढ़ बंगलापरा निवासी गायत्री देवांगन जिनका हँसमुख औऱ सरल स्वभाव उनकी पहचान है अपने मीठी छतीसगढ़ी बोली से सबको अपनी ओर आकर्षित करने वाली गायत्री अपने क्षेत्र की स्वावलंबी महिला की गिनती ।के आती है

उन्होंने अपने मेहनत और संघर्ष से अपनी खुद की पहचान बनाई है।यदि भारतीय जनता पार्टी उन पर भरोसा करती है तो निश्चित ही वो विजयी होंगी।

विदित हो कि नगर निगम चुनाव रायगढ़ के प्रमुख वार्डों में शामिल चक्रधर नगर बंगला पारा वार्ड नंबर 22 में भी चुनावी सुगबुगाहट शुरू हो गई। यही नहीं, वार्ड स्तर में पार्षद पद के लिए उम्मीदवारों की हलचल भी बढ़ने लगी है। ऐसे में समाज सेवी गायत्री देवांगन की भाजपा से मजबूत दावेदारी बताई जा रही है वार्ड क्रमांक 22 से गायत्री देवांगन को समाज सेविका और एक अच्छे व्यापारी के रूप में जाना जाता हैं। गायत्री अपने क्षेत्र में वर्षों से तन, मन और धन से सेवा करती आ रही हैं। सबके सुख-दुख को अपना मानते हुए अनवरत सेवा में सक्रिय हैं और भविष्य में भी रहेंगी। इस बार नगरीय निकाय चुनाव में मोहल्ले वासियों के समर्थन को देखते हुए गायत्री देवांगन ने पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। यदि भारतीय जनता पार्टी का आशीर्वाद गायत्री को प्राप्त होता हैं तो वे संगठन एवं लोगों की सेवा में तत्पर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *