दीपक आचार्य ने गाया केलो महाआरती तो हजारों श्रद्धालुओं ने जगमग दीप से किया आरती*

* केलो उद्धार समिति का हो रहा उद्देश्य पूर्ति - लोगो मे आई जागरूकता*

oplus_263168

रायगढ़ केलो उद्धार समिति के तत्वाधान में केलो महाआरती का भव्य आयोजन समलाई मंदिर राजघाट में किया जाता है जिसमे केलो मैय्या महाआरती को प्रति वर्ष रायगढ़ के लोकगायक दीपक आचार्य के द्वारा गाया जाता है और उस आरती में हजारों श्रद्धालु दीप आरती लेकर केलो मैया का आह्वान करते हुए ज्योत जलाते हैं।

विदित हो कि सात वर्षों से केलो उद्धार समिति द्वारा केलो नदी  के संरक्षण और स्वच्छता के उद्देश्य को लेकर मकर संक्रांति के दिन जीवनदायिनी केलो नदी को आस्था से जोड़कर गंगा आरती की तरह केलो मैया की आरती की जाती है जिसका उद्देश्य केवल स्वच्छता और उसे संरक्षित करना है इस अभियान का खासा असर भी हुआ अब केलो नदी के सफाई के लिये लोग,संस्थाएं साथ ही प्रशासन सजग हो गया है और समय समय मे सफाई हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं,उद्देश्य की पूर्ति के लिये समिति लगातार आयोजन को भव्यता दे रही है अब तो यह कार्यक्रम मेला का रूप ले चुका है जिसका इंतजार क्षेत्रवासियों को साल भर रहता है,बतादें इस वर्ष भी केलो आरती को भव्य रूप से किया गया जिसमें आरती के गायक दीपक आचार्य द्वारा आरती गायन तथा भजन श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर माहौल भक्तिमय बना दिया साथ मे गायक विजय शर्मा,संजू चौहान,प्रभात सिंग,लोकेश गुप्ता,संजय चौहान,संजय देवांगन,मोनू ठाकुर समेत कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।

oplus_263168

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *