शत प्रतिशत सत्य हो रही है गोड़म वाले पंडित अजय उपाध्याय की भविष्यवाणी*

*पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के लिये दी गई भविष्यवाणी हुई सत्य*

*बागेश्वर धाम सरकार की तरह दरबार में पंडित जी पर्चा लिखकर बता रहे हैं लोगो के मन की बात*

oplus_263168

*गोड़म के संतोषी माता मंदिर में प्रतिदिन 200 से 300 लोग  लगा रहे हैं अर्जी*

oplus_0

रायगढ़  गोड़म संतोषी माता मंदिर में बागेश्वर धाम की तरह पंडित अजय उपाध्याय निवासी चित्रकूट धामवाले सप्ताह में 5 दिन दिब्य दरबार लगाते हैं और भक्तजनों के मनःस्थिति एवं समस्याओ का  पर्चा बना रहे हैं और उस पर्चे के अनुसार समाधान और उपाये भी बता रहे हैंउन्हें माता संतोषी और हनुमान जी की कृपा है वे कहते हैं हनुमान जी की कृपा है हनुमान जी जो लिखवाते है और जो उपाये बताते हैं उसे हम भक्तजनों को बताकर मार्ग प्रसस्त करते हैं।मंगलवार के दिन प्रातः और संध्या में 150 से अधिक लोगो ने दिब्य दरबार का लाभ लिया ,ग्राम गोड़म के संतोषी माता मंदिर में दिब्य दरबार लगाने वाले पंडित अजय उपाध्यय बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की तरह दरबार लगाकर पर्चा लिखते हैं, पर्चे पर प्रश्न पूछने वाले के पूछने से पहले पर्चा में मन की बात को लिख कर अक्षरसः सत्य बताना किसी अचंभा से कम नही है,समस्या और उसका समाधान मुस्कुराते हुए एकदम सरल शब्दों में बताकर सामने बैठे ब्यक्ति को संतुष्ट करना सबके लिये आश्चर्यजनक है,

विगत दिनों पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के सैकड़ो इच्छुक प्रत्याशी एवं प्रमाणित प्रत्याशी इनसे अपना भविष्य पर्चा के माध्यम से दिखवाये जिसमे पंडित जी के द्वारा बताया गया वक्तव्य शत प्रतिशत सत्य रहा,जिनके कुंडली में विजय दिखाया वे वास्तव में जीत गए और जिन्हें जितने प्रतिशत हार जीत बताये वह भी सत्य हुआ, बताने का तात्पर्य यह है कि पर्चे में लिखी बात सत्य ही हो रही है।

पंडित अजय उपाध्याय ने अपने सम्बन्ध में बताया कि हम चित्रकूट धाम से हैं वर्तमान में गोड़म में है सारंगढ़ से 13 किलोमीटर एवं चंद्रपुर से 9 किलोमीटर की दूरी पर रायगढ़ से सारंगढ़ रोड के मध्य में गोड़म ग्राम स्थित है हम संतोषी माता के मंदिर में बैठते हैं हमारे पिताजी भी पर्चा का कार्य करते थे आज भी वह देखते हैं लेकिन जब से हम पर्चा बनाना आरंभ किया तो वह कम कर दिए हैं चित्रकूट में पिताजी दरबार लगाते थे एक गांव है पहाड़ी, वहां भी बहुत भीड़ लगता था उसके बाद हम गुरुकुल में पढ़ाई किये, श्री राम संस्कृत महाविद्यालय में पढ़ाई किया व बाल्य काल से ही हमारी रुचि धार्मिक आस्थाएं माँ देवी, हनुमान जी महाराज की ओर आकर्षित हुई उन्हीं की भक्ति किया,3 वर्ष से दरबार लगाकर पर्चा का काम हम कर रहे हैं ।

जब हम पर्चा बनाना आरंभ किये तब 100 से 150 आदमी आ रहे थे वर्तमान में 200 से 300 लोग आ रहे हैं सबका समस्या दूर हो रहा है समाधान हो रहा है निःशुल्क सेवा है जीवन पर्यंत निःशुल्क सेवा करेंगे सनातन का प्रचार करेंगे अब तक कई लोगों को लाभ हो चुका है

अर्जी के लिए लाल कपड़ा में नारियल बांध सकते हैं यदि किसी को प्रेत बाधा की समस्या है तो काला कपड़ा में नारियल बांध सकते हैं नारियल बांधने के बाद संतोषी माता के मंदिर में राम नाम का जप करना रहता है एवं मां संतोषी का ध्यान करना पड़ता है सबका नंबर क्रम से आता है कई लोगों को हम नाम से भी पुकारते हैं

हम सप्ताह में 5 दिन दरबार लगाते हैं रविवार एवं सोमवार को दरबार बंद रहता है उस दिन भक्तों को ताबीज और भभूति वितरण किया जाता है सुबह 8:30 से 12:00 तक एवं शाम 3:00 से 6:30 बजे तक दरबार का समय रहता है उसके पश्चात माताजी की आरती होती है

आम जनमानस से यही आग्रह है कि सभी सनातन धर्म का प्रचार करें भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएं साथ ही अपने कर्मों को सही रखें आपस में प्रेम सौहार्द की भावना रखें अभी हिंदू राष्ट्र बनाना है किंतु भारत को अखंड भारत भी बनाना है,

वीडियो देखे गोड़म संतोषी माता मंदिर👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *