
रायगढ़ ग्राम बुनगा, पुसौर निवासी कु. निशि होता, पिता श्री बंशीधर होता एवं माता श्रीमती अंजू होता की प्रतिभावान सुपुत्री ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 95% अंक प्राप्त कर समूचे क्षेत्र और उत्कल ब्राह्मण समाज का नाम रोशन किया है।
निशि की इस उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री अरुण पंडा ने ब्राह्मण समाज की ओर से उन्हें सौजन्य मुलाकात कर बधाई दी और आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि “निशि जैसे होनहार छात्र समाज की प्रेरणा हैं। हम सभी को उन पर गर्व है।”
अपनी सफलता का श्रेय निशि ने अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवारजनों को दिया है। निशि बायोलॉजी विषय लेकर आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं और उनका लक्ष्य NEET परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डॉक्टर बनना है।
घर में खुशी का माहौल है। रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों की ओर से फोन कॉल और मुलाकातों के ज़रिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
निशि की मेहनत की मिसाल यह है कि वह हर रोज़ रात 3 बजे उठकर पढ़ाई करती हैं, और उनकी माता जी भी उस समय उठकर उनका उत्साह बढ़ाती हैं। यह समर्पण ही उनकी सफलता की असली कुंजी है।

निशि होता सचमुच समाज की शान हैं, जिन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि लगन, अनुशासन और पारिवारिक सहयोग से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।




