रायगढ़ में झेरिया यादव समाज की समीक्षा बैठक संपन्न, महासभा की तैयारियों को लेकर बने दिशा-निर्देश 

रायगढ़, 15 जून 2025।

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज की आगामी प्रदेश स्तरीय महासभा 29 जून 2025, रायगढ़ को लेकर आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक साहू समाज सामुदायिक भवन, रायगढ़ में संपन्न हुई।

इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष श्री जगनीक यादव जी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर सभी जिलों, तहसीलों, नगर व केंद्र परिक्षेत्र के पदाधिकारियों एवं पंजीकृत सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए महासभा को सफल बनाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन और स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक के प्रमुख बिंदु रहे:

आयोजन स्थल एवं व्यवस्थाओं की रूपरेखा

क्षेत्रीय पदाधिकारियों की जिम्मेदारियाँ

प्रचार-प्रसार, आमंत्रण वितरण व कार्यक्रम अनुशासन

समाज की एकजुटता और सहभागिता की अपील

बैठक में जिलेभर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री पंचराम यादव जी ने की, एवं संचालन में अनिल यादव, लालचंद यादव (जिला उपाध्यक्ष), शिवा यादव (नगर अध्यक्ष), कमल यादव (जिला सचिव) एवं कमलेश यादव (जिला मीडिया प्रभारी) की विशेष भूमिका रही।

प्रदेशाध्यक्ष श्री यादव ने सभी को एकजुट होकर महासभा की तैयारी में जुटने का आह्वान किया और समाज को संगठित रूप से आगे लाने हेतु प्रेरित किया।उक्त प्रेस विज्ञप्ति जिला उपाध्यक्ष लालचंद यादव ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *