गोड़म ग्राम में पंडित अजय उपाध्याय जी का दरबार: जहां मन की बात सुनी जाती है, न कि बेईमानी*

रायगढ़ /गोड़म ग्राम स्थित माँ संतोषी मंदिर में विगत वर्षों से चल रहा एक अद्भुत और श्रद्धापूर्ण आयोजन — पंडित अजय उपाध्याय जी का "जनकल्याण दरबार", आज समाज में चर्चा का विषय बन गया है।

पंडित जी, जो बागेश्वर धाम की परंपरा को मानते हुए सेवा भाव से लोगों की मन की बात सुनते हैं, सार्वजनिक रूप से श्रद्धालुओं की समस्याएं समझकर उनके समाधान बताते हैं। यह दरबार निःस्वार्थ सेवा और विश्वास का एक जीवंत उदाहरण है, जहाँ कोई पर्दा नहीं, कोई लालच नहीं — जो आता है, समाधान पाकर जाता है।

क्या कहते हैं महाराज जी

हम मन की बात बताते हैं, मन की कीमत नहीं लगाते" —
"हमारे दरबार में सभी लोग खुले दिल से आते हैं, और संतुष्ट होकर जाते हैं। हम किसी से एक पैसा नहीं माँगते।
केवल सनातन धर्म के प्रचार के उद्देश्य से जलकल्याण हेतु पर्चा निकालते हैं और लोगो के समस्याओं का समाधान बताते हैं

परंतु गाँववाले क्या कहते हैं?

गोड़म ग्राम के श्रद्धालु एवं सैकड़ों लाभान्वित लोग एक स्वर में कहते हैं कि "यहाँ जो भी आता है, संतुष्ट होकर जाता है। यहाँ कोई दिखावा नहीं, कोई छल नहीं। यहाँ दरबार लगने से हजारों लोगो अपने कष्ट से लाभ मिल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *