*रानी चौहान के नेतृत्व में मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक पर पुतला दहन, एप्सटीन फाइल्स मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन*

रायगढ़।

फूलोदेवी नेताम एवं अलका लांबा के निर्देशानुसार एप्सटीन फाइल्स में हुए खुलासों को लेकर महिला कांग्रेस द्वारा आज केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

जूटमिल क्षेत्र में पहली बार कांग्रेस के तरफ से विरोध प्रदर्शन में पुतलादहन के साथ क्षेत्र के कांग्रेसियों ने दम खम दिखाया,वैसे तो रानी चौहान हमेशा से सक्रिय रहती है और आज राज्य ही नही पूरे देश के राजनीति में भी अपनी सहभगिता निभाती है,आज दोपहर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक में जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन को रोकने के लिए पुलिस बल ने भरपूर प्रयास किया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जोरदार झूमा-झटकी भी हुई। हालांकि आक्रोशित कांग्रेसजनों ने अंततः पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान प्रतीकात्मक रूप से काली स्याही भी फेंकी गई।

इस अवसर पर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण चौहान, उमा महंत, सरोजिनी बाई, सिमरन चौहान, जम्मूवती, माधुरी, मंजू, मनी महंत, पार्वती चौहान, सुनीता, रामेश्वरी, नंदिनी, सुशीला, राजेश्वरी, ममता, राधा साहू, क्योंरा भाई, फूलबाई, अरुण गुप्ता, पूर्व पार्षद मुरारी भट्ट, महेश, केपी साहू, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष मनमोहन गुप्ता, खुशीराम मल्होत्रा (अनुसूचित प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष), सनी यादव, जयप्रकाश साहू, सुरेश, अजय भाईद्वज, गोविंद साहू, दीपक चौहान, विजय चौहान, देवनाथ चौहान, पूर्व छाया पार्षद रितेश वैद्य, के.पी. साहू, जय साहू, जगदीश साहू, साहनी यादव (पार्षद प्रतिनिधि) सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रानी चौहान ने कहा कि एप्सटीन फाइल्स में हुए खुलासे बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं। देश की जनता को सच जानने का पूरा अधिकार है। केंद्र सरकार को इस मामले में स्पष्ट और पारदर्शी जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है और जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *