जूटमिल क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पूर्व विधायक प्रकाश नायक का जन्मदिवस

रानी चौहान के नेतृत्व में एकजुट हुए कांग्रेसजन

सबके लाडले पूर्व विधायक माननीय प्रकाश नायक जी का जन्मदिवस जूटमिल क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास और आत्मीय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान पार्षदों के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रायगढ़ जूटमिल स्थित व्ही आई पी रेस्टोरेंट में आयोजित इस कार्यक्रम में केक काटकर सभी ने प्रकाश नायक जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया और उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर रितेश वैद्य, के.पी. साहू, मुरारी भट्ट, बबलू बरेठ, संजय चौहान, चंद्रशेखर चौधरी, गोविंद साहू, जय साहू, भूपेंद्र साहू, रोमेश साहू सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
अपने जन्मदिवस के अवसर पर प्रकाश नायक जी ने सभी का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया और क्षेत्रवासियों के स्नेह व समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। पूरे समारोह का वातावरण उत्साह, अपनत्व और सौहार्द से भरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *