*रात में भारी वाहन की दुर्घटना, ट्रेलर डिवाइडर से टकराकर पलटा*

शहर में देर रात भारी वाहनों की आवाजाही के बीच एक दुर्घटना की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के लगभग 4 बजे चक्रधर नगर चौक के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर पलट गया और ट्रॉली में लदा आयरन ओर  सड़क पर चारों तरफ बिखर गया।

घटना के समय वाहन चालक और खलासी मौके पर मौजूद थे। दुर्घटना स्थल पर पुलिस का एक आरक्षक भी दिखाई दिया। दुर्घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों के बीच इस घटना के बाद रात के समय शहर के अंदर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर चर्चा भी होती रही। हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *