-3.6 C
Munich
Saturday, March 28, 2026

*रामनवमी शोभायात्रा में रानी चौहान की दमदार अगुवाई, महिलाओं का जोश बना आकर्षण*

Must read

रायगढ़। रामनवमी के पावन अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा में इस बार महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी देखने को मिली। महिला कांग्रेस की सक्रिय नेता रानी चौहान ने सर्वाधिक महिलाओं की टोली के साथ शोभायात्रा में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

शोभायात्रा के दौरान “जय श्रीराम” और सनातन धर्म के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं का जोश, उत्साह और आस्था देखते ही बन रही थी। गेरुआ वस्त्रों और पगड़ी धारण किए महिलाओं का यह समूह किसी वीरांगना सेना से कम नहीं लग रहा था।

विशेष रूप से रानी चौहान का तेजस्वी व्यक्तित्व और नेतृत्व ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं रानी लक्ष्मीबाई रणभूमि में उतर आई हों। उनके नेतृत्व में महिलाओं ने न केवल धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया, बल्कि समाज में नारी शक्ति का भी सशक्त संदेश दिया।

शोभायात्रा में शामिल इस टोली ने यह साबित कर दिया कि आज की नारी केवल घर तक सीमित नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति और समाज के हर क्षेत्र में अपनी मजबूत भागीदारी निभा रही है।

spot_img

More articles

Latest article