ग्राम कठानी की रीना सिंह सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य अवॉर्ड 2026 से सम्मानित

रायगढ़/ National Women Teachers Federation, नई दिल्ली की छत्तीसगढ़ राज्य इकाई द्वारा वृंदावन हॉल, रायपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में शिक्षा नवाचार एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए रीना सिंह को “सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया।
रीना सिंह वर्तमान में शासकीय हाई स्कूल, पंच पारा में व्याख्याता (संस्कृत) के पद पर पदस्थ हैं और शिक्षा के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लता एस. मुल्लुर, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, जिला पंचायत रायपुर की सभापति स्वाति वर्मा, डॉ. सारिका एस. गंगा, राष्ट्रीय महासचिव नर्मदा प्रसाद मिश्र, डॉ. मनीषा वत्स, डीएसपी रुचि वर्मा तथा विष्णु दत्त बघेल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। रायगढ़ जिले से रीना सिंह को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनकी विलक्षण प्रतिभा, प्रेरक व्यक्तित्व और उपलब्धिपरक कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन छत्तीसगढ़ इकाई के संचालक लोकेश वर्मा, राज्य अध्यक्ष भारती वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। समारोह में कर्नाटक से आई राज्यकारिणी सदस्यों सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *