प्रेरणा और परिणीति ने बढ़ाया शहर का मान

रायगढ़ की बेटियों ने रचा इतिहास महाराष्ट्र की धरती पर बिखरी रायगढ़ की सोंधी महक

भारत उत्सव 2026 में किया शानदार प्रदर्शन

रायगढ़ /- शहर के विजयपुर निवासी संजय शर्मा एवं ज्योत्सना शर्मा की दोनों बेटियों ने महाराष्ट्र के पुणे में दिनांक 16 से 22 मई 2026 को आयोजित भारत उत्सव 2026 डांस ड्रामा एंड वोकल फेस्टिवल में शानदार उपलब्धि हासिल की है l ज्ञात होगी विगत 16 से 22 मई 2026 को नृत्य, नाट्य, गीत एवं संगीत फेस्टिवल में देश के विभिन्न शहरों से सांस्कृतिक विरासत को संजोते सैकड़ो कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी जिसमें रायगढ़ की बेटियां कुमारी प्रेरणा शर्मा एवं कुमारी परिणीति शर्मा जो उत्कल ब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा एवं डोली शर्मा की पोती हैं इनके द्वारा नृत्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वरीयता सूची में अपना नाम दर्ज कराया विदित हो कि कुमारी प्रेरणा विद्या विकास स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा हैं एवं कुमारी परिणीति कार्मेल कान्वेंट स्कूल में कक्षा छठवीं में अध्यनरत हैं l स्कूल की शिक्षा के साथ-साथ दोनों दोनों बालिका नृत्य एवं संगीत में भी विशेष रुचि रखती हैं बाल्यावस्था से ही साधना रखें l बेटियों की इस सफलता पर उनके माता-पिता ने बच्चों की मेहनत एवं प्रशिक्षकों की कुशल निर्देशन की तारीफ करते हुए गदगद है l
परिजनों के साथ-साथ इस सफलता पर विद्यालय परिवार एवं नाते रिश्तेदारों उत्साह का माहौल बना हुआ हैl

सांस्कृतिक क्षेत्र में अलग है रायगढ़ का वजूद

यहां यह बताना भी लाजिमी होगा कि रायगढ़ शहर की सांस्कृतिक धरोहर गीत संगीत नृत्य के क्षेत्र में एक अलग ही पहचान बनी हुई है यहां के बच्चे हो या बड़े कल के क्षेत्र में जिन्होंने भी हाथ आजमाया है मां शारदे की कृपा उन पर सदैव बनी हुई हैI कहते हैं सफलता उसी को मिलती है जो परिश्रम से नहीं घबराता है इन बेटियों की सफलता ने एक नया आयाम रचते हुए औरों को भी प्रेरित किया है l आने वाले समय में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों में इसी तरह से शहर के कला साहित्य के साधन अपना परचम रायगढ़ के साथ-साथ पूरे देश में लहराते रहेंगेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *