महिला कॉग्रेस स्थापना दिवस पर हुआ वेबसाइट का शुभारंभ
रायगढ़ 15 सितम्बर को जिला महिला कांग्रेस रायगढ़( शहर) अध्यक्ष रानी चौहान एवं समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी गण द्वारा राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया, राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती अलका लाम्बा के नेतृत्व में एवं प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस की सदस्यता अभियान अंतर्गत बेबसाइट का शुभारंभ किया गया एवं सर्वप्रथम स्वयं जिला अध्यक्ष रानी चौहान ने अपना ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कर समस्त उपस्थित महिलाओं की सदस्यता अभियान को शुरू किया गया।
राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार 15 सितम्बर 2024 को महिला कॉग्रेस का 40 वाँ स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कमेटी में मनाया गया जिसमे महिला काँग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई, सदस्यता अभियान पूरी तरह से ऑनलाइन की गई ,वही 15 सितंबर के ही दिन राष्ट्रीय महिला कॉग्रेस की वेबसाइट की भी शुरुआत की गई. रायगढ़ में यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी में समस्त कांग्रेस के पदाधिकारियों ,प्रकोष्ठ और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया गया,
रानी चौहान ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से हर वर्ग की महिलाएँ 5 साल तक के लिए महिला कॉग्रेस की सदस्य बन गई,। मात्र 100 रुपये की ऑनलाइन फ़ीस जमा करते ही हर महिला सदस्य को सदस्यता सर्टिफिकेट (रसीद) भी उसी समय ऑनलाइन प्राप्त हुआ,स्थापना दिवस को एक विशेष पर्व के रूप में मनाया गया।
रायगढ़ महिला कांग्रेस से ब्लॉक अध्यक्ष अरुणा चौहान ,सरस्वती भगत एवं सुरजीत कौर मीडिया प्रभारी उर्मिला लकड़ा उपाध्यक्ष,रेखा वैष्णव उपाध्यक्ष,पिंकी बेगम उपाध्यक्ष पद्मा चौहान उपाध्यक्ष सायरा बेगम उपाध्यक्ष,जम्बोवती चौहान उपाध्यक्ष,श्रीमती गायत्री सिंह उपाध्यक्ष, सत्यवती पटेल उपाध्यक्ष किरण बरेठ महामंत्री, सरस्वती साहू,सद्भावना सिंह,श्यामा सिंह कोषाध्यक्ष सुनीता मिंज,विजया अजगल्ले,पिंकी यादव,सरोजनी साहू,महासचिव पल्लवी महंत सारिका चौहान, रजनी चौहान,विमला यादव,कृष्णा चौहान, सह-सचिव बारसुन बेग,अप्सरी बेगम,राधा साहू,सरला तिवारी, तथा सदस्यो में श्रीमती खीर बाई चौहान,पूर्णिमा गांधी,सरोजनी उरांव, गीता तिकी,सीमा तिकी,रजनी चौहान, सरिता लकड़ा,पीली शर्मा,जानकी यादव,लक्ष्मीन यादव,गंगा बाई महिलांगे, गंगा आदित्य,कांति जायसवा, तुलसी चौहान,उमा महंत, गड़िया महंत,रोशनी महंत,रुखमणी, कुन्ती वैष्ण,बोंदा ,श्यामप्यारी महंत एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।




