सावधान पुसौर वासी -आपके घर भी पहुँच सकता है यह शातिर चोर-पुसौर के मुख्य चौक बोरोडिपा में हुई चोरी

छतीसगढ़ वॉइस/रायगढ़ पुसौर  एन.टी.पी.सी. रोड बोरोडिपा पेट्रोल पंप के पास एक घर में अज्ञात व्यक्ति व्दारा ताला तोडकर चोरी करने का मामला सामने आया है जिसमे लगभग 35000  रु  सामग्री समेत चोरी की रिपोर्ट पुसौर थाने में लिखाई गई जिस पर कार्यवाही की जा रही है

ज्ञात हो कि गोपीचंद सिंह पिता दौलतराम उम्र 75 वर्ष निवासी ग्राम कठानी थाना पुसौर जिला रायगढ़ का एन.टी.पी.सी. रोड पुसौर में एक निजी मकान है। जिसके कुछ भाग को किराये पर देता हूँ एवं एक भाग में मैं एवं उनके परिवार का आना जाना कर निवास करते हैं। दिनाँक 19/09/2024 को शाम को मकान बंद कर अपने मूल निवास ग्राम कठानी चले गये थे। उसी दरमियान रात में अज्ञात व्यक्ति व्दारा घर के मेन गेट का ताला तोड़कर कमरे में रखे नगद रकम लगभग 30,000 रूपये एवं सोने एवं चांदी के कुछ पूराने आभूषण जिनका कुल किमत लगभग 5,000 रूपये इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 35000 रूपये को चोरी कर ले जाया गया है।

थाना प्रभारी द्वारा संज्ञान लेते हुये अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध  कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *