*स्वामिनी वंदनीय महिला सहयोग फाउंडेशन द्वारा संचालित परियोजना  का ग्राम चपले में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम*

रायगढ़।संस्था स्वामिनी वंदनीय महिला सहयोग फाऊंडेशन द्वारा चलाए जा रहे परियोजना जिसमें महिलाएं एवं बालिकाएं हर्ष उल्लास के साथ भाग ले रहे हैं। संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना और स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां देकर बचत करना। संस्था द्वारा चलाए जा रहा परियोजना पीरियड्स केयर सेंटर एवं वंदनीय गृह लक्ष्मी यह योजना केवल महिलाओं और बालिकाओं के लिए संचालित किया गया है। संस्था के सदस्य ग्रामीण क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर महिलाओं को कर रहे हैं जागरूक संस्था की चयनित सरिता पटेल जिला प्रभारी  के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम खरसिया ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत चपले के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया । जिसमें 50 से अधिक महिलाएं शामिल होकर परियोजना के बारे में जानकारी लिए एवं उपस्थित सदस्य महिलाओं के साथ घटित शोषण एवं चिट फंड कंपनियों एवं संस्था के बारे में आवश्यक जानकारी दिया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वामिनी वंदनीय महिला सहयोग फाऊंडेशन की सह संस्थापक महिलाओं के बीच उपस्थित हुई और सुचारू रूप से प्रशिक्षण के माध्यम से समाज में होने वाले शोषण परेशानियों एवं महिलाओं को स्वरोजगार आत्मनिर्भर एवं सशक्त क्यों होना चाहिए। परियोजना का लाभ कैसे महिलाओं को दिया जा रहा है। संस्था के नियमावली संस्था का कार्य क्षेत्र इन सभी विषयों में प्रशिक्षण संपन्न किया गया, उपस्थित महिलाएं संस्था के कार्य को सराहना व्यक्त किये और संस्था के संस्थापक को धन्यवाद शुभकामनाएं दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *