रायगढ़ अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि
मरहूमा अली शान बी का आज प्रातः 8 बजे इंतकाल हो गया।
मरहूमा वरिष्ठ पत्रकार शेख ताजीम की माता थीं एवं इंदिरा नगर की निवासी थीं।
मरहूमा अपने पीछे
पाँच पुत्र — शेख हासम, शेख आज़म, शेख अज़ीम, शेख ताजीम, शेख मुस्तक
तथा
दो पुत्रियाँ — साजन बेगम, नूरजहाँ बेगम
को शोकाकुल छोड़ गई हैं।
मरहूमा का सुपुर्द-ए-ख़ाक आज दिनांक – 5 फरवरी शाम 6 बजे कोतरा रोड कब्रिस्तान मे परिजनों एवं रिश्तेदारों की उपस्थिति में सम्पन्न किया जाएगा।
ईश्वर/अल्लाह तआला से दुआ है कि वे मरहूमा को मग़फ़िरत अता फ़रमाएँ, जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम दें तथा शोकसंतप्त परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

