9.5 C
Munich
Sunday, April 12, 2026

*रायगढ़ में सांसद चिंतामणि महाराज का भव्य स्वागत, मां अष्ट महालक्ष्मी के दरबार में टेका मत्था*

Must read

रायगढ़। सरगुजा क्षेत्र के सांसद आदरणीय चिंतामणि महाराज ने रायगढ़ स्थित मां अष्ट महालक्ष्मी मंदिर वैष्णवी धाम पहुंचकर मां महालक्ष्मी एवं मां वैष्णो रानी के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर समिति की ओर से सांसद का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

मंदिर के पंडित रविभूषण शास्त्री और सांसद चिंतामणि महाराज के बीच धार्मिक एवं सामाजिक विषयों को लेकर लंबी चर्चा हुई। सांसद जी ने मंदिर परिसर का संपूर्ण भ्रमण किया और व्यवस्था एवं आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की।

सांसद ने कहा कि रायगढ़ का यह महालक्ष्मी मंदिर अद्भुत और दिव्य है, जहां साक्षात माता लक्ष्मी का वास प्रतीत होता है। यहां आकर उन्हें अत्यंत शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।

इस अवसर पर पंडित रविभूषण शास्त्री ने सांसद द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों की सराहना करते हुए उनका विशेष आभार व्यक्त किया।

मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी सांसद के आगमन पर हर्ष व्यक्त किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

spot_img

More articles

Latest article