*जिला उत्कल ब्राह्मण समाज का ऐतिहासिक निर्णय: उड़िया भाषी समस्त ब्राह्मणों को एक होकर साथ चलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित*

*निर्माणाधीन उत्कल भवन परिसर में सम्पन्न हुआ आमसभा, संगठन की एकता और भवन निर्माण पर रहा विशेष जोर*

*हुलहुली और जय जगन्नाथ उद्घोष के बीच महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित, समाज को मिली नई दिशा*

oplus_34

*महिला जिला अध्यक्ष बनी गायत्री पंडा और युवा जिला अध्यक्ष बने ब्रजकिशोर शर्मा*

oplus_264192

रायगढ़। निर्माणाधीन उत्कल भवन परिसर नवापाली में जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति का वार्षिक आमसभा सम्पन्न हुआ । भीषण गर्मी के बावजूद जिले भर से बड़ी संख्या में विप्रबंधु, महिलाएं एवं बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए।

जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति के मिडिया प्रभारी दीपक आचार्य ने विज्ञप्ति जारी कर उपरोक्त जानकारी दी. श्री आचार्य ने बताया की उपस्थित जनसमूह की सहभागिता समाज के प्रति उनकी निष्ठा एवं समर्पण को दर्शाती रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु के जयघोष के साथ किया गया। आमसभा के सभापति के लिये श्यामसुंदर पंडा का सर्वसम्मति से चयन किया गया। मंच पर जिलाध्यक्ष अरुण पंडा, प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा तहसील अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा,भारत पंडा, शांतनु पंडा,देवेश षडंगी,शैलेश गुरु, मनोहर नंदे, पैतराम सतपथी, मनोज सतपथी व पार्षद अजय शंकर मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सभा में सचिव श्री अशोक पंडा द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन तथा युगल किशोर पंडा द्वारा आर्थिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर निर्माण कार्य एवं समाज के आय ब्यय का विस्तार पूर्वक विस्तृत रूप से समीक्षा प्रस्तुत किया गया।

आमसभा का सबसे महत्वपूर्ण विषय रायगढ़ तहसील अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव रहा, जिसमें  उड़िया भाषी समस्त ब्राह्मणों को एक साथ करने व संगठन सहित समस्त गतिविधियों सम्मिलित करने के लिये था, प्रस्ताव में कहा गया की में उड़िया भाषी सभी ब्राह्मणों के मध्य  वैवाहिक संबंध सहित सभी प्रकार से परस्पर आना जाना व अन्य सभी संबंध स्थापित हो रहे हैं, इसलिए सभी उत्कल भाषी ब्राह्मण एकजुट होकर संगठन को व समाज को और अधिक सशक्त बनाया जा जाये। इस प्रस्ताव पर उपस्थित अनेक जनों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। विस्तृत चर्चा एवं विचार-मंथन के पश्चात गठित समिति की अनुशंसा पर प्रस्ताव को सर्वसम्मति से महिलाओं की हुलहुली एवं 'जय जगन्नाथ' के उद्घोष के साथ पारित किया गया।

जिलाध्यक्ष अरुण पंडा ने समाज को संगठित करने में सभी विप्रबंधुओं के सहयोग एवं समर्पण की सराहना करते हुए एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

सभा में श्रीमती गायत्री युगल किशोर पंडा को जिला महिला समिति का अध्यक्ष तथा ब्रजकिशोर शर्मा को जिला युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष, सभापति एवं अन्य अतिथियों ने नवनियुक्तपदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।निर्माणाधीन उत्कल भवन के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा ने भवन के स्वरूप का विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि भूतल पर विशाल हाल, मंच तथा दोनों ओर कक्षों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही प्रथम तल पर बनने वाले कमरों के लिए समाज के सदस्य 3 लाख 51 हजार रुपये का सहयोग देकर अपने परिजनों की स्मृति में कक्ष निर्माण करा सकते हैं, जिनके नाम एवं चित्र कक्ष के बाहर अंकित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजन श्री दिनबंधु मिश्रा, नवीन किशोर पंथ प्रेमानन्द पंथ एवं जगत पंडा का शाल श्रीफल से सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया गया साथ ही शिक्षकीय सेवा से सेवा निवृत्त हुये प्रेम सागर मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। सभा का सफलता पूर्वक संचालन अक्षय होता द्वारा किया, सहसचिव प्रशांत शर्मा ने मंचीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के लिए नाश्ते एवं भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई।

oplus_2097154
oplus_2097154

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *