
कुंजेमुरा पहुंचकर विधायक विद्यावती सिदार से मिलीं सांसद फूलोदेवी नेताम, स्व. कुंजबिहारी सिदार को दी श्रद्धांजलि और बंधाया ढांढस
रायगढ़। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के साथियों ने सर्किट हाउस रायगढ़ में राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम से मुलाकात कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम ने कांग्रेसजनों से संगठनात्मक गतिविधियों एवं वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान की सक्रियता, कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि रानी चौहान कांग्रेस की समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ-साथ अपने नेतृत्व में संगठन को एकता के सूत्र में पिरोकर पार्टी के हर आंदोलन और कार्यक्रम में जिस मजबूती से भागीदारी निभाती हैं, वह किसी शेरनी से कम नहीं है।
सांसद नेताम ने महिला कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “रानी की शक्ति आप सब हैं, इस शक्ति और एकजुटता को बनाए रखें। निश्चित रूप से आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश सहित देश में कांग्रेस का परचम लहराना है।”
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रायगढ़ शाखा यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयंत ठेठवार, सलीम नियारिया, अनिल शुक्ला, अनिल ‘चीकू’ अग्रवाल, रत्थु जायसवाल, आशीष चौबे, हरेराम तिवारी, विमल यादव, विकास शर्मा, संजय देवांगन, अज्ञात मल्होत्रा, नारायण घोरे, संदीप अग्रवाल, वसीम खान, अभिषेक शर्मा, आरिफ हुसैन, कमलेश्वर साहू, जयंत बहिदार, रिंकी पांडेय, रमशीला नायक, चंपा, अरुणा चौहान एवं रेखा देवी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम से मुलाकात की।
वहीं युवा नेता आशीष जायसवाल भी अपनी युवा टीम के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे और सांसद श्रीमती नेताम से मुलाकात कर क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों एवं विभिन्न विषयों से उन्हें अवगत कराया।
कुंजेमुरा पहुंचकर विधायक विद्यावती सिदार को बंधाया ढांढस
सर्किट हाउस में मुलाकात के पश्चात राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम कांग्रेसजनों के साथ कुंजेमुरा पहुंचीं। यहां उन्होंने लैलूंगा विधानसभा की विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार से मुलाकात कर उनके पति स्व. कुंजबिहारी सिदार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
श्रीमती फूलोदेवी नेताम ने स्व. कुंजबिहारी सिदार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधायक विद्यावती सिदार एवं शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर रानी चौहान, आशीष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








