रविवार को घरघोड़ा के जगन्नाथ भवन में जुटेंगे उत्कल ब्राह्मण समाज के सदस्य, जिला स्तरीय बैठक आयोजित

रायगढ़। जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति रायगढ़ की आवश्यक जिला स्तरीय बैठक के स्थान में परिवर्तन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह बैठक 22 नवंबर 2026, रविवार को घंटेश्वरी मंदिर परिसर, केलो नदी तट, कसडोल (तमनार) में आयोजित होनी थी। अब बैठक का आयोजन जगन्नाथ भवन, घरघोड़ा में प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा।

बैठक में आगामी 29 नवंबर को सरायपाली में आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ उत्कल ब्राह्मण समाज की प्रदेश स्तरीय आमसभा में रायगढ़ जिले की सहभागिता एवं उपस्थिति को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही निर्माणाधीन उत्कल ब्राह्मण भवन के निर्माण कार्य की समीक्षा तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक उपायों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

संगठन की ओर से जिले के समस्त युवा, महिला एवं वरिष्ठ समाजजनों सहित सभी सामाजिक बंधुओं से इस महत्वपूर्ण बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की गई है, ताकि समाज के विकास एवं संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक रूप से सार्थक निर्णय लिए जा सकें।यह जानकारी संगठन के जिला सचिव अशोक पण्डा (सुरेश) ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *