रायगढ़। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और संभावित बीमारियों की समय रहते पहचान करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत छपोरा में 18 नवंबर 2026 को निःशुल्क रक्त परीक्षण अभियान 2026 का आयोजन किया गया। सरपंच धनेश्वर प्रधान के संयोजन में आयोजित इस अभियान के तहत प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के 141 बच्चों तथा आंगनबाड़ी के 30 बच्चों सहित कुल 171 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों के ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन एवं सिकल सेल की जांच की। इसके साथ ही बच्चों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। जांच के बाद बच्चों को उनकी रक्त जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर सरपंच धनेश्वर प्रधान ने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और समृद्ध गांव की आधारशिला हैं। बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति जानना और संभावित बीमारियों की समय रहते पहचान करना बेहद जरूरी है। इसी सोच के साथ ग्राम पंचायत द्वारा यह निःशुल्क जांच अभियान आयोजित किया गया, ताकि आर्थिक स्थिति के कारण कोई भी बच्चा स्वास्थ्य जांच से वंचित न रहे।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुसौर श्री जैमिनी गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुसौर श्री भुवनेश्वर पटेल, जनपद सदस्य बड़ेहल्दी श्री मुक्तेश्वर पंडा, श्री सुनील साहू, श्रीमती खीरकुमारी डनसेना, प्राथमिक विद्यालय एसएमसी अध्यक्ष, श्री डीलेश्वर जायसवाल माध्यमिक विद्यालय एसएमसी अध्यक्ष, उपसरपंच छपोरा श्री चंद्र कुमार पटेल, सरपंच प्रतिनिधि नवापारा श्री सुनील कुमार साहू, सरपंच देवालसुर्रा श्री कृष्णकुमार डनसेना, भाजपा मंडल मंत्री श्री दिनेश पटेल, एसएमसी सदस्य श्री नान्हुराम सारथी, श्री जयराम प्रधान, महिला स्व सहायता समूह अध्यक्ष श्रीमती शैला बाई चौहान, श्रीमती मंजरी गुप्ता, श्रीमती सविता प्रधान, श्रीमती तनुजा प्रधान सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निभाई अहम भूमिका
अभियान को सफल बनाने में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपोरा की स्वास्थ्य टीम का विशेष योगदान रहा। टीम में श्री राघवेंद्र बोहिदार (RMA), श्री हरिशंकर साव (MLT), श्री निराकार चौहान (RHO), श्री गोकुल प्रसाद साव (RHO), श्रीमती प्रियंका भोय (CHO), श्री सुधांशु शेखर (MPS), श्रीमती सुधा रजवाड़े (LHV), डॉक्टर संदीप भोय (AMO) एवं आरबीएसके टीम पुसौर शामिल रही।
ग्राम पंचायत छपोरा की इस पहल से बच्चों एवं अभिभावकों में स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। अभियान के माध्यम से पंचायत ने यह संदेश दिया कि बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना और समय-समय पर उनकी जांच कराना स्वस्थ भविष्य की दिशा में जरूरी कदम है।
कार्यक्रम संयोजक: श्री धनेश्वर प्रधान, सरपंच ग्राम पंचायत छपोरा।








