प्रदेश अध्यक्ष बैज एवं सांसद फूलोदेवी ने थपथपाया रानी चौहान का पीठ

प्रदेश महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में पहुँचे रानी चौहान समेत सैकड़ो महिलाएं

महिला शक्ति की हुंकार – रायगढ़ की शेरनी बनीं रानी चौहान

रायपुर | 30 जून 2025
महिला कांग्रेस की प्रांतीय कार्यकारिणी की अहम बैठक आज दोपहर 2 बजे राजीव भवन, शंकर नगर, रायपुर में माननीय प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम जी के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश की महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की उपस्थिति के साथ-साथ संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे तथा संगठनात्मक दिशा-निर्देशों पर गहन चर्चा हुई।
बैठक का सबसे भावनात्मक और जोशीला क्षण तब आया, जब रायगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रानी चौहान के जज़्बे और संघर्ष को मंच से सार्वजनिक सराहना मिली।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम सहित वरिष्ठ नेताओं ने रानी चौहान की पीठ थपथपाते हुए उन्हें "रायगढ़ की शेरनी" की उपाधि दी।
सैकड़ों गरीब परिवारों के उजड़े आशियानों (कयाघाट प्रकरण) के खिलाफ संघर्ष
बीते दिनों रायगढ़ के कयाघाट क्षेत्र में बिना किसी नोटिस के सैकड़ों घरों को विकास के नाम पर पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ दिया गया। उस समय जब चारों ओर खामोशी थी, तब महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान ने अपनी पूरी महिला शक्ति के साथ मोर्चा खोल दिया।
उनके दमदार विरोध और आंदोलन ने प्रशासन को झुका दिया, भले ही उन्हें गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उनका साहस और गरीबों के लिए उठाया गया जोखिम पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया।
आज रायपुर के विशेष बैठक में जिलाध्यक्ष रानी चौहान के साथ ब्लाक अध्यक्ष अरुणा चौहान एवं सैकड़ो महिलाये शामिल हुई।
प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस फूलोदेवी नेताम ने कहा कि
"रायगढ़ में कांग्रेस की कमान अब सच्चे सिपाही के हाथों में है। रानी चौहान जैसी नेतृत्वकर्ता संगठन की असली ताकत हैं। आने वाले समय में वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी।"

वीडियो-👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *