तहसील स्तरीय होली मिलन समारोह में उड़िया भाषि ब्राह्मणों ने मनाया फ़ाग उत्सव

oplus_1027

फागगीत और उड़िया गीत में नृत्य कर मचाया धमाल

oplus_1024

भूपेश पंडा पुष्पा दास एवं विजया पंडा के मंच संचालन ने लगाया चार चांद तो दीपक आचार्य के भजन ने उपस्थितों का मन मोह लिया

oplus_1024
oplus_1024

रायगढ़ रविवार को इंदिरा विहार रायगढ़ में तहसील स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे रायगढ़ तहसील के अलावा लैलूंगा घरघोड़ा तमनार के भी पदाधिकारी एवं विप्रजन शामिल हुए इस होली मिलन समारोह में शहर भर के ब्राह्मण महिला पुरुष व बच्चोँ की उपस्थिति ने ब्राह्मण एकता को मजबूती प्रदान किया.
श्री जगन्नाथ के जयघोष के साथ दिनाँक 16 मार्च 2025, रविवार को इंदिरा विहार रायगढ़ में तहसील स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन प्रेम उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण से विप्रजनों ने मनाया।
मंच में भूपेश पंडा ,पुष्पा दास ,विजया पंडा ने क्रमबद्ध संचालन कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया
सर्वप्रथम प्रसिद्ध लोकगायक दीपक आचार्य एवं घरघोड़ा तहसील महिला अध्यक्ष विजया नरेश पंडा के द्वारा श्री जगन्नाथ भजन गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ महिला पुरुषो पुष्पाहर से सम्मान किया गया , वहीं छोटे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया,समाज के कई युवा एवं बाल कलाकारों ने कराओके संगीत पर गाना गाकर अपनी पहचान बनाई , महिलाओ ने होली और उड़िया गीत पर रंगारंग समूह नृत्य की प्रस्तुति दी साथ ही सभी ने वनभोज का आनंद लिया.समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर होली मिलन समारोह में आये समस्त विप्रजनों को शुभकामनाये दी।

oplus_263168
oplus_1027

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *