छत्तीसगढ़ शासन ने वन विभाग में किए अधिकारियों के तबादले

अरविंद पी एम बने रायगढ़ के वनमंडलाधिकारी।

रायगढ़ छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर) से आज जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना दी गई है। रायगढ़ की डीएफओ स्टायलो मंडावी बनी वन्यप्राणी में संचालक तो अरविंद पी एम बने रायगढ़ के वनमंडलाधिकारी।

आदेश क्रमांक ESTB-102(1)/141/2025-FOREST के तहत जारी इस तबादला सूची में अधिकारियों को उनके नाम के समक्ष निर्दिष्ट पदों पर स्थानांतरित किया गया है। यह निर्णय विभागीय कार्यों को और अधिक सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

वन विभाग के अनुसार, यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप अस्थायी रूप से किया गया है और भविष्य में आवश्यकतानुसार इसमें संशोधन भी किया जा सकता है।

(स्थानांतरित अधिकारियों के नाम और नवीन पदों की सूची आदेश के साथ संलग्न है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *