महिला कांग्रेस के जोश से गूंजा रायगढ़, रानी चौहान को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

दीपक बैज ने खुले मंच से की रानी चौहान की सराहना

रायगढ़। “वोट चोर गद्दी छोड़” के विशाल वोटर अभियान रैली में इस बार महिला कांग्रेस रायगढ़ शहर ने अभूतपूर्व उपस्थिति दर्ज कराई। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं इस ऐतिहासिक रैली में शामिल हुईं और विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदेश प्रभारी माननीय श्री सचिन पायलट जी के आगमन और प्रदेश अध्यक्ष माननीय दीपक बैज जी की मौजूदगी में आयोजित इस रैली में महिलाओं की सक्रियता और जोश देखने लायक था। हजारों की भीड़ के बीच महिला कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन सबसे अलग और प्रभावी रहा।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मंच से खुले शब्दों में रानी चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि “रायगढ़ महिला कांग्रेस ने जिस मजबूती और अनुशासन के साथ उपस्थिति दर्ज कराई है, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है।”

राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के मार्गदर्शन में रानी चौहान लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रियता से कार्य कर रही हैं। प्रदेश स्तर के कार्यक्रमों में उनकी मजबूत उपस्थिति और आंदोलनों में निडरता के साथ बेबाकी से बात रखने के लिए फूलोदेवी नेताम ने रानी चौहान को “छत्तीसगढ़ की शेरनी” की उपाधि दी है।

रानी चौहान के नेतृत्व और सक्रियता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि रायगढ़ महिला कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में रानी चौहान को संगठन में और भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस ऐतिहासिक आयोजन में संयोजक श्री उमेश पटेल एवं सह–संयोजक श्री लालजीत सिंह राठिया के साथ-साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माननीय चरणदास महंत, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम,विधायक चातुरी नंद, विद्यावती सिंहदार, उत्तरी जांगड़े, देवेंद्र यादव, रामकुमार यादव, कविता प्राण लहरे सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।

महिला कांग्रेस की दमदार टीम
रैली की सफलता का अधिकाधिक श्रेय महिला कांग्रेस रायगढ़ शहर की पूरी टीम को जाता है। विशेष रूप से अरुणा चौहान, रेखा वैष्णव, उर्मिला लकड़ा, ममता चौहान, सिमरन चौहान, रामप्यारी एवं अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन की ताकत को जनता के सामने रखा।

यह रैली निश्चित रूप से रायगढ़ और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के इतिहास में महिलाओं के सबसे बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *