*दीपक आचार्य की आवाज़ में गूँजी माता रानी की महिमा*
*गीत संगीत का आनंद लेने के लिये यूट्यूब में क्लिक करें-Deepak acharya official*

रायगढ़। नवरात्रि के पावन अवसर पर माता रानी की महिमा को समर्पित दिव्य भजन “जय अष्टमहालक्ष्मी माँ” का विमोचन महालक्ष्मी मंदिर, पंडरीपानी गजमार पहाड़ी के नीचे स्थित मंदिर के गर्भगृह में संध्या 6 बजे आरती के समय किया गया।
भजन का विमोचन पंडित श्री रविभूषण शास्त्री के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे जिन्होंने शास्त्री जी की अपील पर दीपक आचार्य ऑफ़िशियल यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर भजन को अपने प्रियजनों के साथ साझा किया।
माता भजन का नाम – जय अष्टमहालक्ष्मी माँ रखा गया है इस गीत को गीतकार – संतोष शर्मा ने लिखा तथा
लोकगायक दीपक आचार्य, संजू चौहान, गीतिका वैष्णव अपना स्वर दिया है गीत के अभिनय कलाकार
राजेन्द्र साहू, प्रियांशी मिश्रा, सिद्धि जैन, ऐश्वर्या राणा, नेहा बैरागी, खुशी, अंजू भोय, लक्की एवं साहिल रहे,वही इस भजन का निर्देशन – विपिन गुप्ता और कैमरा संपादन– गौतम सिदार ने किया है।
लोक गायक दीपक आचार्य ने बताया कि जब से महालक्ष्मी मैया का मंदिर बना था, उनकी इच्छा थी कि माता रानी के लिए भजन गा सकें। इस नवरात्रि माता की कृपा से यह सपना पूरा हुआ। उन्होंने आगे बताया कि इसी अवसर पर माँ बंजारी धाम तराईमाल के लिए भी सत्य घटना पर आधारित भजन तैयार किया गया है, जिसे अब तक हजारों श्रद्धालु देख चुके हैं।
दीपक आचार्य ने कहा – “लोकगीत, भजन और जसगीत के माध्यम से माता की सेवा और लोकसंस्कृति को बढ़ावा देना ही मेरा प्रयास रहता है। मैं समस्त श्रद्धालु और संगीतप्रेमियों से अपील करता हूं कि मेरे यूट्यूब चैनल Deepak Acharya Official से जुड़कर गीत-संगीत और भजनों का आनंद लें।”
विमोचन अवसर पर पंडित तापस महाराज, संजय जैन एवं परिवार, संजू चौहान, विपिन गुप्ता, मिनकेतन डनसेना, नारायण, संतोष, प्रियांशी मिश्रा तथा समस्त कलाकार एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।




