Home Raigarh News बेलादुला निवासी श्री शशिधर आचार्य का निधन

बेलादुला निवासी श्री शशिधर आचार्य का निधन

0
बेलादुला निवासी श्री शशिधर आचार्य का निधन

रायगढ़।
बेलादुला निवासी एवं रायगढ़ के सुप्रसिद्ध आचार्य परिवार के सदस्य श्री शशिधर आचार्य का 80 वर्ष की आयु में मेट्रो हॉस्पिटल में 11 दिन तक इलाज के दौरान दिनांक 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार को प्रातः लगभग 10:40 बजे निधन हो गया।

वे प्रकाश आचार्य एवं दीपक आचार्य (लोकगायक एवं संगीतकार) के पूज्य पिता थे।
उनकी पत्नी श्रीमती गौरी आचार्य, बहू सुनीता आचार्य, नाती शौर्य आचार्य, तथा दो बेटी दामाद— श्रीमती ज्योति प्रदीप मिश्रा जशपुर एवं श्रीमती किरण शंकर मिश्रा रायगढ़ में रहते हैं।

श्री शशिधर आचार्य पाँच भाइयों में चौथे क्रमांक के भाई थे।
आचार्य परिवार का मूल निवास बेलादुला एवं जेमादेइपुर उड़ीसा में है।

वे अपने सरल, स्नेही एवं धर्मनिष्ठ स्वभाव के कारण सभी के प्रिय थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार दोपहर 3 बजे उनके निवास रायगढ़ स्टेडियम के पीछे,
से निकाली गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here