होली मिलन में उमड़ा जनसैलाब, महिला नेतृत्व की सशक्त पहचान बनीं रानी चौहान

रायगढ़। जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष रानी चौहान ने अपने निवास परिसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन कर महिला एकजुटता और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संदेश दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस की महिलाओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से आईं सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रंग-गुलाल, गीत-संगीत और पारंपरिक होली के उल्लास के बीच महिलाओं ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जमकर आनंद मनाया। पूरा परिसर होली के रंगों और उल्लास से सराबोर नजर आया।

नेतृत्व में दिखी लोकप्रियता

कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और उत्साह ने यह साबित कर दिया कि महिला दल में आज रानी चौहान का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है। सामाजिक सेवा हो, राजनीतिक सक्रियता हो या जनहित के मुद्दे — हर क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी चर्चा का विषय रही है।
बताया जाता है कि रानी चौहान ने प्रत्येक वार्ड में अपनी मजबूत टीम तैयार की है, जो सुख-दुख में जनता के साथ खड़ी रहती है। यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

भविष्य की सशक्त दावेदार?
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि आगामी दिनों में कांग्रेस से यदि कोई सशक्त और दमदार महिला चेहरा उभरता है, तो उसमें रानी चौहान का नाम प्रमुखता से लिया जाएगा। होली मिलन समारोह में दिखी जनभागीदारी को उनके जनाधार और संगठन क्षमता का प्रमाण माना जा रहा है।
होली के रंगों के बीच सियासी सक्रियता की यह झलक आने वाले समय की नई राजनीतिक दिशा की ओर संकेत करती नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *