0 C
Munich
Thursday, March 19, 2026

*भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विधानसभा घेराव, रानी चौहान के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की दमदार भागीदारी*

Must read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को विधानसभा भवन का घेराव किया। इस बड़े प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने किया। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।

इस आंदोलन में महिला कांग्रेस ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। महिला कांग्रेस की सक्रिय नेत्री रानी चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने घेराव में सहभागिता निभाई। रानी चौहान अपने टीम के साथ लगातार कांग्रेस के हर आंदोलन में सक्रिय रहती हैं और पूरे छत्तीसगढ़ में उनकी एक अलग पहचान बन चुकी है। उनकी सक्रियता और संगठन क्षमता की सराहना वरिष्ठ नेताओं द्वारा भी की जाती रही है।

महिला कांग्रेस की यह पूरी भागीदारी प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के मार्गदर्शन में रही। उनके नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता प्रदेशभर में कांग्रेस के कार्यक्रमों और आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। में शामिल सचिन पायलट, चरणदास महंत, भूपेश बघेल और दीपक बैज ने एक स्वर में कहा कि, “विधानसभा घेराव में उमड़ी जनसैलाब और महिला कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि प्रदेश में जनआक्रोश बढ़ रहा है और कांग्रेस मजबूती के साथ जनता की आवाज उठा रही है।”

घेराव के दौरान पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला कांग्रेस के जोश और एकजुटता का प्रदर्शन देखने को मिला, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में आंदोलन और तेज होने वाले हैं।

spot_img

More articles

Latest article