*दिलीप षड़ंगी व दीपक आचार्य की आवाज़ में “जय जय काली” आरती गीत का भव्य विमोचन अष्टमहालक्ष्मी मंदिर में *

oplus_2097152

*रायगढ़ के काली भक्त मनोज देवांगन का भक्ति समर्पण*

सारंगढ़। पावन नवरात्रि पर्व के अवसर पर माँ काली की आराधना से ओत-प्रोत भक्ति गीत “जय जय काली (माँ काली आरती)” का भव्य विमोचन अष्टमहालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और माता के चरणों में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस भक्ति गीत के गीतकार संतोष शर्मा हैं, जबकि इसे अपनी भावपूर्ण आवाज़ दी है दिलीप षड़ंगी और दीपक आचार्य ने। गीत का निर्माण रायगढ़ के प्रसिद्ध काली भक्त मनोज देवांगन द्वारा किया गया है, जो स्वयं भी इस गीत में मुख्य कलाकार के रूप में नजर आए हैं।

कार्यक्रम का विधिवत विमोचन पंडित श्री रविभूषण शास्त्री जी के करकमलों द्वारा किया गया। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए माँ काली की कृपा सदैव बनी रहने का आशीर्वाद प्रदान किया।

गीत की कोरियोग्राफी सुरेन्द्र निषाद द्वारा की गई है, वहीं संपादन का कार्य हरि गोस्वामी और महेश ने संभाला है। विशेष कलाकार के रूप में अन्नू तिवारी ने माँ काली के रूप में प्रभावशाली अभिनय कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अन्य कलाकारों में मनोज देवांगन, रानी विश्वकर्मा, ओम, मनीष, मौसम, रवि, शैली, बिंदिया, लेखनी और मोना ने भी अपनी शानदार भूमिका निभाई। इस आयोजन में काली माता मंदिर सारंगढ़ का विशेष सहयोग रहा।

उल्लेखनीय है कि मनोज देवांगन वही काली भक्त हैं, जो शहर में माँ काली के रथ यात्रा का आयोजन कर वर्षों से लोगों को भक्ति से जोड़ते आ रहे हैं।

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर प्रस्तुत यह आरती गीत श्रद्धालुओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और भक्ति की नई ऊर्जा का संचार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *