5.1 C
Munich
Tuesday, March 31, 2026

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी की सौगात: भोले मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु 1.50 लाख रु मंजूर

Must read

अजय शंकर मिश्रा की पहल रंग लाई

बेलादुला। भोले मंदिर सेवा समिति बेलादुला के प्रयासों को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। इस महत्वपूर्ण सहयोग के पीछे मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद अजय शंकर मिश्रा की सक्रिय पहल और निरंतर प्रयास मुख्य भूमिका में रहे।
अजय शंकर मिश्रा लंबे समय से भोले मंदिर की जर्जर स्थिति को सुधारने के लिए प्रयासरत थे। उनके प्रयासों और समर्पण के चलते ही यह आर्थिक सहायता संभव हो पाई है। इस राशि से अब मंदिर में टूट-फूट की मरम्मत, रंग-रोगन तथा अन्य आवश्यक कार्य कराए जाएंगे, जिससे मंदिर का स्वरूप और भी आकर्षक एवं भव्य बनेगा।
मंदिर समिति के सदस्यों एवं नगरवासियों ने अजय शंकर मिश्रा की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ही यह कार्य संभव हो पाया है। साथ ही सभी ने वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
नगरवासियों में इस सहयोग से खुशी का माहौल है और सभी को उम्मीद है कि जल्द ही भोले मंदिर नए स्वरूप में भक्तों के लिए तैयार होगा।

spot_img

More articles

Latest article