*रायगढ़ से बड़ी खबर — अमरनाथ यात्रा 2026 के लिये रायगढ़ पी ए बी बैंक में रजिस्ट्रेशन के लिये लगी श्रद्धालुओं की कतार*

oplus_0
oplus_2097152

रायगढ़ 3 जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इसी क्रम में रायगढ़ स्थित Punjab National Bank में बर्फानी बाबा के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े नजर आए, ताकि वे अपने समूह के अनुसार यात्रा की तारीख सुनिश्चित कर सकें।

तकनीकी समस्या (लिंक फेल) के कारण रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दोपहर लगभग 3 बजे शुरू हो पाई, लेकिन बैंक कर्मचारियों की मेहनत से शाम तक सभी भक्तों का पंजीयन पूरा कर दिया गया।

इसी दौरान अमरनाथ यात्री एवं अधिवक्ता कौशल राजपूत ने बताया —

“आज हम लोग सुबह से ही बैंक में रजिस्ट्रेशन के लिए आए हुए हैं। लिंक फेल होने की वजह से लगभग 3 बजे प्रक्रिया शुरू हुई है। बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु हम सभी भक्त पूरे उत्साह के साथ तैयारी में जुट गए हैं।”

श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर अपार उत्साह और आस्था देखने को मिली।

सुबह से शाम तक बैंक में इंतजार करना ही भक्तों के लिए “यात्रा का पहला पड़ाव” बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *