*आगरा के केदार सिंह  “अखंड भारत प्रेम, साइकिल यात्रा” के तहत पहुँचे सत्यनारायण बाबा धाम*

 —*40 दिन का संकल्प,बाबाधाम में विश्राम के बाद निकलेंगे अगले पड़ाव पुरी की ओर*

रायगढ़ आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र स्थित मंडी मिर्जा खां के निवासी केदार सिंह उर्फ भानुराम इन दिनों एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा—“अखंड भारत प्रेम साइकिल यात्रा”—पर निकले हुए हैं। यह यात्रा लगभग 40 दिनों की बताई जा रही है, जिसमें वे देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक साइकिल से पहुंचकर प्रेम, आस्था और एकता का संदेश दे रहे हैं।

यात्रा के दौरान वे आज सत्यनारायण बाबाधाम पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। उन्होंने बताया कि वे रात 1 बजे बाबा जी के दर्शन करेंगे और इसके बाद सुबह 5 बजे जगन्नाथ पुरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

केदार सिंह ने यह भी बताया कि उनकी इस यात्रा के पीछे एक गुप्त उद्देश्य है, जिसे वे उचित समय आने पर सार्वजनिक करेंगे। हालांकि, उनके इस प्रयास को लोग आध्यात्मिक साधना और देशप्रेम से जोड़कर देख रहे हैं।

गौरतलब है कि यह उनकी पहली यात्रा नहीं है। इससे पहले भी वे आगरा से रामेश्वरम और कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं। उनकी इस कठिन और लंबी यात्राओं में उनके परिवार का पूरा सहयोग मिलता है, जो उन्हें निरंतर प्रेरित करता है।

स्थानीय श्रद्धालु और भक्तगण उनके इस अद्भुत संकल्प और साहस की सराहना कर रहे हैं। इस प्रकार की यात्राएं समाज में एकता, प्रेम और भक्ति का संदेश फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *