*महालक्ष्मी मंदिर पंडरीपानी में “काली के पुजारी” भजन का हुआ भव्य विमोचन*

oplus_2

*पुरी के इंदिरा रमण स्वामी के आशीर्वाद से कथावाचक मनोज तिवारी एवं पंडित रविभूषण शास्त्री के करकमलों से हुआ डिजिटल विमोचन*

*भजन देखने के लिये क्लिक करें Manoj dewangan official यूट्यूब चैनल में*

oplus_0

रायगढ़ पंडरीपानी स्थित पावन महालक्ष्मी मंदिर परिसर में भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब “काली के पुजारी” भजन गीत का विधिवत विमोचन संपन्न हुआ। यह आयोजन संतों के सान्निध्य, मंत्रोच्चारण और भक्तों की उपस्थिति से अत्यंत भव्य एवं आध्यात्मिक बन गया।

इस शुभ अवसर पर पुरी के इंदिरा रमण स्वामी

जी के आशीर्वाद प्राप्त हुए, वहीं प्रसिद्ध कथावाचक

मनोज तिवारी

जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वर्तमान में पंडित मनोज तिवारी जी द्वारा अतरमुड़ा शिव मंदिर में कथा का वाचन भी जारी है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण और सशक्त हो रहा है।

कार्यक्रम में महालक्ष्मी मंदिर के पंडित रविभूषण शास्त्री द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण किया गया। इसके पश्चात कथावाचक मनोज तिवारी जी एवं शास्त्री जी ने संयुक्त रूप से “Manoj Devangan Official” यूट्यूब चैनल पर क्लिक कर भजन का डिजिटल विमोचन किया।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी “काली आरती” भजन इसी चैनल पर रिलीज किया गया था, जिसे मात्र एक महीने के भीतर 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देखा और सराहा। इस सफलता ने नए भजन “काली के पुजारी” के प्रति उत्साह और भी बढ़ा दिया है।

इस भजन एल्बम का निर्माण काली भक्त मनोज देवांगन द्वारा किया गया है, जिसमें रायगढ़ के स्थानीय कलाकारों ने मिलकर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह प्रयास क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ भक्ति संगीत को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पंडितों एवं संतों ने भजन की सराहना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित रहे और भजन की मधुर धुनों पर भक्तिमय वातावरण में लीन हो गए।

कार्यक्रम का समापन मां की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *