Home Raigarh News बोईरदादर में धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ की प्रथम पारंपरिक पर्व हरेली

बोईरदादर में धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ की प्रथम पारंपरिक पर्व हरेली

0
बोईरदादर में धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ की प्रथम पारंपरिक पर्व हरेली

लालचंद ने गेड़ी में बोईरदादर चौक का किया परिक्रमा

छत्तीसगढ़ की पारंपरिक प्रथम पर्व हरेली अमावस्या को बोईरदादर में भी विगत लगभग 24 वर्षों से पूर्व पार्षद लालचन्द यादव के नेतृत्व में युवाओं एवं आमजनों के सहयोग से मनाते आ रहे हैं,सर्व प्रथम वार्ड के बैगा द्धारा ग्राम देवता मां मांनकेशरी ठाकुरदेव को शुद्ध जल और दूध से अभिषेक किया गया वही बोईरदादर विनोबा नगर के वार्ड वासी एकत्रित हो कर देवालय के बैगा द्वारा पूजा करा कर अपने अपने घर परिवार की सुख शान्ति व अपने वार्ड नगर शहर वासियों के खुशहाली के लिए प्रार्थना कर प्रसाद वितरण किया गया।

उसके बाद गेड़ी चढ़ कर तथा एक दूसरे को प्रसाद खिला कर आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए पर्व का आनंद लिया गया। उक्त प्रेस विज्ञप्ति लालचन्द यादव द्वारा दिया गया।…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here