धर्म और समाज सेवा ही मेरा मार्ग, राजनीति से कोई संबंध नहीं: पं. सत्यम पंडा

रायगढ़ पूर्वांचल के ग्राम कुकुर्दा निवासी एवं वैदिक कर्मकांड, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार से जुड़े पं. सत्यम पंडा ने सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया है कि उनका किसी भी राजनीतिक दल, संगठन अथवा राजनीतिक विचारधारा से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन धर्म, समाज सेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित है।

पं. सत्यम पंडा ने कहा, "मैं सनातन धर्म की परंपराओं, वेद-पुराणों और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा हूं। राजनीति मेरी प्राथमिकता नहीं है और भविष्य में भी किसी राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने की मेरी कोई इच्छा नहीं है।"

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को एकजुटता, नैतिक मूल्यों और संस्कारों की आवश्यकता है, न कि राजनीतिक मतभेदों की। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से धार्मिक और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।

पं. पंडा ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा, "मेरा संकल्प धर्म, सेवा और संस्कार के मार्ग पर चलते हुए समाज हित में कार्य करना है। राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।"

उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से वेदपाठ, यज्ञ-हवन, पूजा-पाठ, कथा वाचन तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे कार्यों में सक्रिय हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक जागरूकता फैलाने और युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

अंत में पं. सत्यम पंडा ने समाज, मीडिया एवं अपने शुभचिंतकों से आग्रह किया कि उन्हें किसी भी राजनीतिक संदर्भ से न जोड़ें तथा उनके कार्यों को केवल धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के दृष्टिकोण से ही देखा जाए।

परिचय

नाम: पं. सत्यम पंडा

निवासी: ग्राम कुकुर्दा, रायगढ़ पूर्वांचल

कार्य क्षेत्र: वैदिक कर्मकांड, सनातन धर्म प्रचार-प्रसार एवं समाज सेवा

संपर्क (कार्य संबंधी): 9302838411

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *