*दिनभर चला बधाइयों का सिलसिला*
रायगढ़। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान का जन्मदिन शहर के विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। दिनभर उनके निवास पर शुभचिंतकों, समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। फोन कॉल, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश स्तर के अनेक नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाई संदेश प्रेषित किए।
*महिला संगठन में मजबूत नेतृत्व की पहचान*

रानी चौहान को महिला कांग्रेस संगठन की सक्रिय एवं मजबूत नेता माना जाता है। उनके जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
*जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मनाया गया जन्मदिन*




जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शाखा यादव की उपस्थिति में रानी चौहान ने केक काटा। इस अवसर पर नागेंद्र नेगी, जयंत ठेठवार, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, सलीम नियारिया, अनिल "चीकू" अग्रवाल, संजय देवांगन, विकास शर्मा, दयाराम धुर्वे, आशीष चौबे, प्रभात साहू, लक्ष्मी साहू, संजय चौहान, दीपक पांडे, राकेश पांडे, आरिफ हुसैन, प्रताप सिंह, विकास ठेठवार, जय साहू, गोविंद साहू, के.पी. साहू, संदीप अग्रवाल, हर्ष भट्ट, रोमेश साहू, दीपक चौहान एवं रजत गोयल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
*हीरा नगर दुर्गा चौक में भी हुआ आयोजन*

हीरा नगर दुर्गा चौक में मनीष देवांगन, आशीष जायसवाल, शुभम सिंह, रितेश तिवारी, अनिरुद्ध गिरी, राहुल चौहान, नियाज़, अमन पैंकरा सहित अन्य साथियों ने रानी चौहान के हाथों केक कटवाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

*मिठ्ठूमुड़ा में कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं*

मिठ्ठूमुड़ा में रितेश वैद्य, रत्थु जायसवाल, मुरारी भट्ट, सहनी यादव, गोविंद साहू, अज्ञात मल्होत्रा, विजय टंडन, के.पी. साहू एवं रोमेश साहू ने केक काटकर रानी चौहान का जन्मदिन मनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
*कलाकारों ने गीतों से सजाई जन्मदिन की महफिल*

शहर के कलाकारों ने भी रानी चौहान का जन्मदिन विशेष अंदाज में मनाया। केक काटने के साथ-साथ फिल्मी एवं सुरीले गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने माहौल को संगीतमय बना दिया। उपस्थित अतिथियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर कलाकारों में दीपक आचार्य, विजय शर्मा, महेश निर्मलकर, जितेंद्र केशरी, संजय देवांगन, भावेश स्वर्णकार, मुकेश भारती, निशांत गुप्ता, लोकेश गुप्ता, डॉ. सुनील रात्रे, ब्रजेश नंदे, संजू चौहान, धनुर्जय डनसेना, महेंद्र यादव, मास्टर विधान गुप्ता एवं राजेश सर्वे ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से जन्मदिन समारोह को यादगार बना दिया।
वहीं गीतिका वैष्णव, नीलम थवाईत एवं अन्नू तिवारी ने अपनी मधुर एवं सुरीली प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया तथा रानी चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं संगीत के माध्यम से दीं।












