क्या चक्रधर समारोह रामलीला मैदान में …..

अनूप जलोटा करेंगे गजलों-भजनों का संगम, कुमार विश्वास भी आएंगे

रायगढ़। तकरीबन पांच साल बाद चक्रधर समारोह वापस से पुरानी गरिमा के साथ होने जा रहा है। इस बार बड़े नामचीन कलाकारों को बुलाया जा रहा है। हेमामालिनी और मीनाक्षी शेषाद्री का आना फाइनल हो चुका है। अनूप जलोटा ने भी हामी भर दी है। पांच साल पहले तक चक्रधर समारोह का ऐतिहासिक आयोजन होता रहा। कोविड के कारण बीच में रामलीला मैदान में आयोजन बंद कर दिया गया। इस साल से रामलीला मैदान में फिर से कार्यक्रम होगा। इसके लिए शासन से बजट भी मिलेगा।
वहीं स्थानीय स्तर पर उद्योगों के सहयोग से कार्यक्रम होगा। इसलिए बड़े कलाकारों को बुलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के आने की भी संभावना है। कार्यक्रम में हेमामालिनी और मीनाक्षी शेषाद्री का आना तय है। कविता कृष्णमूर्ति की भी सहमति मिली है। अब भजन सम्राट अनूप जलोटा का नाम भी तय होने की जानकारी मिली है। वे गजलों और भजनों का संगम प्रस्तुत करेंगे। अनूप जलोटा देश-विदेश में अपने भजनों के लिए मशहूर हैं।इसके अलावा प्रख्यात बांसुरी वादक राकेश चौरसिया का नाम भी तय हो चुका है। शास्त्रीय वादन और नृत्य के अलावा पब्लिक डिमांड पर भी कलाकार आमंत्रित किए जा रहे हैं। कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास और टीम का पहुंचना तय हो चुका है। इस बार कवि सम्मेलन सबसे ज्यादा चर्चित कार्यक्रम होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *