Home Raigarh News स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कार्यालय और थाना, चौकी प्रांगण में किया गया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कार्यालय और थाना, चौकी प्रांगण में किया गया ध्वजारोहण

0
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कार्यालय और थाना, चौकी प्रांगण में किया गया ध्वजारोहण

*उत्साह से भरे कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों की भी रही भागीदारी*

रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सशस्त्र सलामी गार्ड के साथ, पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। श्री दिव्यांग पटेल ने इस मौके पर जिले के सभी पुलिसकर्मियों और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

रायगढ़ के सभी थाना, चौकी, और पुलिस अनुविभागीय कार्यालय में भी सुबह-सुबह ध्वजारोहण किया गया। इन समारोहों में राष्ट्रगान गूंजा और भारत माता की जयकारे के साथ जोश और उत्साह का माहौल बना रहा। कई स्थानों पर हुए ध्वजारोहण कार्यक्रमों में स्कूली बच्चे और शिक्षक भी शामिल हुए, जिन्होंने देशभक्ति की भावना को और भी मजबूत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here