क्यों आ रहे गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़

23 से 25 अगस्त तक रहेंगे छत्तीसगढ़ में

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय हो गया है। शाह तीन दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे। इस दौरान वे अधिकारियों की बैठक लेने से पहले चंपारण जाएंगे, जहां वे वल्लभाचार्य के दर्शन करने के बाद स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल ।

दूसरे दिन सुबह शाह छत्तीसगढ़ से जुड़े सभी सात राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ इंटर-स्टेट कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक लेकर नक्सल मामलो की समीक्षा करेंगे।

शाह 23 से 25 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे। शाह के तय कार्यक्रम के मुताबिक वे शनिवार को दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *