पुसौर थाना क्षेत्र में हुये सामुहिक बलात्कार के मामले को एक माह भी पुरे नहीं हुये है कि फिर से क्षेत्र के अलग अलग 2 गांवों में व्यक्तिगत रूप से दबाब डाल कर बलात्कार किये जाने का मामला प्रकाष में आया है जिसमें से एक नाबालिक तो दुसरा विधवा महिला है। जानकारी के मुताविक पुसौर थाना क्षेत्र में रायगढ एवं खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आते हैं बहरहाल उक्त वाकिया दोनों विधानसभा क्षेत्र में होने की जानकारी प्रकाश में आया है। थाना प्रभारी आर के बंजारे के मुताविक दोनों घटना को अंजाम तक पहुंचाने वाले आरोपी फरार हैं जिसमें नाबालिक महिला के आरोपी को धारा 64,65/1/ बीएनएस पास्को एक्ट से तथा दुसरे महिला के आरोपी को धारा 220 24 64/1/332/ख/ में मामला दर्ज किया जाकर आरोपीयों की खोजबीन जारी है। जानकारों की मानें तो इस तरह की घटना से लोगों के जेहन में अब एक चीड मची हुई है कि कैसे लोग इस तरह गिरफ्त में आ जा रहे हैं। अपनी स्वच्छन्द मानसिकता को अंजाम तक पहुंचाने के लिये इस तरह की विवशता समाज के लिये घातक है जिस पर संबंधित परिवार के लोगों व समाज को आगे आकर इस तरह के वाकिये को अंजाम तक पहुंचने से पहले अंकुश लगाने की जरूरत है। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि सामुहिक बलात्कार के मामले को लेकर अपोजिशन के लोग शासन को घेरने के साथ साथ पिडिता को मदद पहुंचाने के लिये आगे आया था।



