बड़ी खबर... रोज़ गार्डन के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराई, हादसे में दो लोग घायल..

रायगढ़ मिली जानकारी के अनुसार घटना देर शाम 7:30 बजे की है प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो में दो लोग सवार थे। यह घटना गुलाब गार्डन के पास हुई है। लोगों ने बताया कि बाइक चालक को बचाने के कारण स्कॉर्पियो डिवाइडर में चढ़ गई। ड्राइवर सहित एक अन्य गाड़ी की कांच तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गए और नीचे गिरे। हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोट लगी है तो वही दूसरे युवक की मुंह और नाक से खून निकल रहा था दोनों को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है।

रोज गार्डन रोड बना एक्सीडेंट पॉइंट

टीवी टावर रोड स्थित रोज गार्डन के पास आए दिन हादसे होते रहते हैं अब यह शहर का एक्सीडेंट पॉइंट बन चुका है। रात में अंधेरा होने की वजह से हादसे होते हैं तो वही दिन में गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *