लैलूंगा के कुंजारा हेलीपेड एवं आसपास का 3 कि.मी. क्षेत्र 'नो ड्रोन फ्लाई जोन' घोषित
रायगढ़/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 अक्टूबर को एक दिवसीय रायगढ़ जिले के लैलूंगा प्रवास पर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 14 अक्टूबर को दोपहर 2.15 बजे ग्राम-सिलौटा, जिला-सूरजपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे लैलूंगा आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.5 बजे वृहद सम्मेलन एवं उरांव समाज के करमा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साय लैलूंगा के कुंजारा हेलीपेड में लैडिंग, उड़ान एवं मुख्यमंत्री के लैलूंगा प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए हेलीपेड कुंजारा तहसील-लैलूंगा के 3 कि.मी.के आसपास का क्षेत्र को 'नो ड्रोन फ्लाई जोन' घोषित किया गया है।



