रेलवे ट्रैक पर मिली 2 लाश, एक की हुई पहचान- चक्रधर नगर पुलिस जांच में जुटी….

जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र से दो बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे फाटक के पास और आयुर्वेद अस्पताल के पीछे रेलवे ट्रैक पर आज सुबह दो लोगों की लाश मिली है। चक्रधर नगर रेलवे फाटक के पास मिली लाश की पहचान हो चुकी है,परिजन भी अस्पताल आ गए हैं। लेकिन आयुर्वेद अस्पताल के पीछे रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल चक्रधर नगर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आगे की जांच कार्यवाही में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, चक्रधर नगर रेलवे फाटक के पास मिली लाश की पहचान ओमप्रकाश महंत निवासी डुमरपारा के रूप में हुई है। वही आयुर्वेद अस्पताल के पीछे मिले शव की पहचान करने में चक्रधर नगर पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल मामला हत्या का है या ट्रेन से टकराकर दोनों की जान गई है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *