झारखंड को गांधी परिवार का एटीएम बनने से रोकने महामंत्री अरूण धर दीवान ने की अपील

झारखंड के बरही विधानसभा में धुआं धार जनसंपर्क कर रहे भाजपा महामंत्री अरुण धर दीवान

राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति खत्म करने कार्यकर्ताओ को दिलाया संकल्प

रायगढ़:- झारखंड राज्य के विधान सभा प्रवास पर जिला भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री अरुण धर दीवान ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा झारखंड की जनता इस प्रदेश को गांधी परिवार का एटीएम बनने से रोके इसके लिए भाजपा की सरकार जरूरी है । चुनाव की घोषणा होते ही महामंत्री दीवान प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी के साथ सघन प्रचार पर है। चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर महामंत्री अरुण ने कहा 6 मंडल के 64 से अधिक पंचायतो का दौरा पूरा कर चुके है। पार्टी से सोशल मीडिया के जरिए भेजी जा रही जानकारी के अनुसार हर दिन पंचायतो , शक्ति केन्द्रों में , और बूथ स्तर तक जाकर चुनाव में जीत दर्ज करने हेतु कार्यकर्ताओ में जोश का विगुल फूक रहे है।

बरही विधानसभा में चुनावी तैयारियों के मद्देनजर अरुण धर दीवान ने विभिन्न पंचायतों में बैठक की। इस क्रम में खोड़ाहर पंचायत , केदारुत पंचायत और गौरियकर्मा पंचायत में जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की।

बैठक को संबोधित करते हुए अरुण धर दीवान ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही मोदी गारंटी योजना के साथ साथ बहुत से जन हितकारी योजना को लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गो गो दीदी योजना के तहत 2.100 रुपए व त्योहार के मौके पर गैस सिलेंडर 500 रुएय में उपलब्ध कराया जाएगा। और रक्षाबंधन एवं दीपावली के मौके पर मुक्त सिलेंडर भी दिए जाएंगे। इसके अलावा 2 लाख 87 हजार युवाओ को रोजगार भी प्रदान किया जाएगा एवं प्रशिक्षण। 21 लाख आवास का निर्माण किया जाएगा व मुक्त में बालू भी दी जाएगी । 65 हजार अनुबंधकर्मियो का नियमितीकरण भी भाजपा के वादे में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *