उत्कल ब्राह्मण सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साय, उत्कल ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा व सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोमती साय समेत अनेक अतिथिगण

आयोजन को भव्यता देने में जुटे है विप्रजन

सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ से शामिल होंगे विप्रजन- अरुण पंडा

रायगढ़ / जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति रायगढ़ द्वारा 3 दिसंबर को आयोजित उत्कल ब्राह्मण सम्मेलन में छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी समेत डिप्टी सी एम अरुण साव,रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष एवं रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा विधायक गोमती साय का आगमन हो रहा है जिसके लिये समाज के महिला और पुरुष भव्य तैयारी में लगकर अंतिम रूप दे रहे है उपरोक्त बातें रायगढ़ तहसील उत्कल युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ब्रज किशोर शर्मा व घरघोड़ा उत्कल ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष राहुल पंडा ने संयुक्त रूप से बताया.
3 दिसम्बर को आयोजित कार्यक्रम रायगढ़ नगर निगम के पंजरीप्लांट स्थित आडिटोरियम में आयोजित होने जा रहा हैजिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष समाज के युवा नेतृत्व विद्याधर देवता व मनोज सतपथी ने कहा की जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी एवं विप्रजन आयोजन को सफल बनाने हेतु उत्साहित है और अपने अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं,
ब्राह्मण समाज के इस वृहद सम्मेलन में पधार रहे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, कार्यक्रम की अध्यक्षता रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर उत्तर के विधायक व उत्कल ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा पत्थलगाँव विधायक गोमती साय शामिल होंगे।
विप्रजनों द्वारा कार्यक्रम हेतु स्वागत, मंचीय ब्यवस्था, सामाजिक गतिविधि, भोजन व्यवस्था,निमंत्रण संपर्क,शाल श्रीफल,स्मृति चिन्ह,साउंड, फोटो वीडियो साजसज्जा आदि को भव्यता देने में जुटे हैं
जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन सहसचिव प्रशांत शर्मा व मिडिया प्रभारी दीपक आचार्य ने उपरोक्त बातें बताते हुये कहा है की उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश भर के उत्कल ब्राह्मणो की उपस्थिति उल्लेखनीय होगी..
जिला अध्यक्ष अरुण पंडा ने बताया कि यह अत्यंत गौरव की बात है उत्कल ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री, वित्तमंत्री व समाज के प्रदेश अध्यक्ष रायपुर उत्तर के विधायक का रायगढ़ आगमन हो रहा है श्री पुरन्दर मिश्रा जी के नेतृत्व में आज उत्कल ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ में उत्तरोत्तर प्रगति करते हुये मजबूत और सक्रिय हुआ है आगे भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा,।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *