Home Raigarh News *कुम्हारी पॉवर ग्रिड के चित्रकला प्रतियोगिता में सेंट टेरेसा स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी*

*कुम्हारी पॉवर ग्रिड के चित्रकला प्रतियोगिता में सेंट टेरेसा स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी*

0
*कुम्हारी पॉवर ग्रिड के चित्रकला प्रतियोगिता में सेंट टेरेसा स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी*

*केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में हुई राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता*

रायगढ़ राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता  दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित पावर ग्रिड परिसर में सम्पन्न हुआ जिसमें पूरे राज्य के स्कूल छात्र छात्राओ ने अपनी चित्रकला का प्रदर्शन किया जिसमें रायगढ़ जिले के सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल के छात्रों की कला और कल्पना लोगों के प्रेरणा का स्त्रोत बना,आयोजन समिति समेत अतिथिगणों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

विदित हो कि केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के देख रेख में ऊर्जा संरक्षण राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 27.11.24 दुर्ग जिले कुम्हारी स्थित पावर ग्रिड परिसर में संपन्न हुआ जिसमें से राज्य से विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया जिसमें रायगढ़ जिले के सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल के छात्रों की कला और कल्पना लोगों के प्रेरणा का स्त्रोत बना | जिसमें से कक्षा सातवीं से आयुष साहू को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तथा सुशांत शुक्ला (सातवीं ), नावेद अनवर खान (दसवीं ), शेख सनाउल्लाह (आठवीं ) को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ | बतादें की चित्रकला शिक्षक तोष कुमार साहू जिन्हें चित्रकला,काष्ठकला,क्राफ्ट कला के लिये सैकड़ो अवार्ड प्रदान किये जा चुके हैं वर्तमॉन में वे सेंट टेरेसा स्कूल में अपनी कला का ज्ञान छात्र छात्राओं को दे रहे है

उनके ही कड़ी मेहनत और लगन के कारण छात्रों को यह अवसर मिला तथा छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया | इस उपलब्धि के लिये सेंट टेरेसा स्कूल की प्राचार्या एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएँ दी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here