वित्त विभाग की स्वीकृति से रायगढ़ में महिला थाना का मार्ग प्रशस्त

रायगढ़:- जिले में महिला सुरक्षा एवं संरक्षण को अधिक सशक्त,प्रभावी बनाने के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर वित्त विभाग ने महिला थाना खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। महिला अपराधों को रोकने के साथ साथ महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में महिला थाना खोले जाने का निर्णय महत्वपूर्ण कदम है।
वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी की पहल पर महिला सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नए महिला थाने को स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही, महिला थाने के लिए 60 नए पदों के सृजन की भी मंजूरी मिल गई है।
नए महिला थाना को स्वीकृति संवेदनशील पहल है। इस पहल से महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण तैयार हो सकेगा । महिलाओं से जुड़े मामलों के समाधान हेतु पुलिस विशेष सेवाएं प्रदान करेगी।
यह पहल रायगढ़ जिले में महिला सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जो महिलाओं को न्याय दिलाने और उनकी रक्षा सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *