जागरूकता ही बचाव है डिजिटल साधनों का सावधानी से करें उपयोग --मणिशंकर दुबे 

कोरबा(करतला)।शासकीय महाविद्यालय करतला  रासेयो द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर घिनारा में बौद्धिक परिचर्चा में स्वयम सेवको को प्रेरित करने "डिजिटल साक्षरता और युवा" विषय पर मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में शामिल मोटिवेशनल स्पीकर मणिशंकर दुबे (बिलासपुर )द्वारा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मोबाइल के सदुपयोग के साथ दुरूपयोग रोकने के विविध तरीके और उपाय बताए उन्होंने अनावश्यक एप जैसे एनी डेस्क, टीम विवर,रस्क डेस्क,पुश बुलेट,मिंगल विव, क्विक एप डाऊनलोड नही करने,निजी पासवर्ड,ओटीपी अनावश्यक शेयर नही करने,ऑनलाइन ठगी से बचने  जागरूकता उपायों की जानकारी स्वयंसेवको को देते हुए कहा कि जागरूकता ही बचाव है डिजिटल साधनों का सावधानी से उपयोग करने की सलाह दी। युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की नींव होती है,युवा किसी भी राष्ट्र के भविष्य और वर्तमान की उम्मीद होती है, एक जागरूक युवा ही दूसरों को जगा सकता है यह सन्देश देते हुए विविध विषयों पर रोचक जानकारी मुख्य वक्ता दुबे जी द्वारा दी गई। साथ ही शुभम  ढोरिया,नीलकमल निराला, महाबीर प्रसाद अतिथि वक्ताओं द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी स्वयंसेवको को दी गई। इस अवसर पर छतर सिंह राठिया, सन्तोष निषाद,ननकी राठिया,चमन महंत सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।शिविर का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रभाशंकर यादव एवम सुश्री शैल राजवाड़े द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *