चितवाही पंचायत में सरपंच प्रत्याशी गंगा राम पोर्ते  की धमाकेदार जीत

DIPA_STU

छतीसगढ़ वॉइस न्यूज़/ रायगढ़ तमनार विकासखंड के ग्राम पंचायत चितवाही में हुए सरपंच चुनाव में गंगा राम पोर्ते ने शानदार जीत दर्ज की है। अपने प्रतिद्वंदीयों को बड़े अंतर से हराकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि जनता का अपार समर्थन उनके साथ है। वहीं चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामवासियों ने आतीश बाज़ी के साथ गंगा राम पोर्ते की जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने समर्थकों और सभी मतदाता गण ग्राम चितवाही, कोलम,सराईडीपा और भगवती नगर का   धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे चितवाही पंचायत की जीत है। 

*जनता का जताया आभार*

गंगा राम पोर्ते ने जीत के बाद जनता को संबोधित करते हुए कहा,

“मैं आप सभी का आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और मुझे  सेवा का अवसर दिया। यह जीत जनता की उम्मीदों और विश्वास की जीत है। मैं सभी वर्गों के विकास और पंचायत को एक आदर्श पंचायत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

विकास के लिए दिए नए वादे

गंगाराम पोर्ते ने अपनी अगली कार्ययोजना पर बात करते हुए बताया कि वे गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत में पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ काम किया जाएगा, जिससे सभी को बराबर का लाभ मिल सके। 

समर्थकों में हर्ष, गांव में जश्न का माहौल

गंगा राम पोर्ते की जीत से उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे गांव में जश्न का माहौल था, लोग मिठाइयां बांट रहे थे और एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे। उनके प्रमुख सहयोगियों और ग्रामवासियों ने भरोसा जताया कि उनकी नेतृत्व क्षमता से पंचायत का सर्वांगीण विकास होगा। 

प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ बनाई बढ़त

बता दें,इस चुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन गंगा राम पोर्ते ने सभी को कड़े मुकाबले में पछाड़ते हुए भारी मतों से जीत हासिल की।  कार्यों और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें इस पद पर आसीन कर दिया। वहीं गंगा राम की यह जीत एक बार फिर साबित करती है कि यदि कोई युवा ईमानदारी और कड़ी मेहनत से जनता के हित में काम करता है, तो जनता भी उसे पूरा समर्थन देती है। उनकी इस जीत से चितवाही पंचायत के लोगों में नए विकास और बदलाव की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *